बदलती जीवनशैली और गैजेट्स के अधिक उपयोग के कारण आंखों से संबंधित समस्या आम होती जा रही है।
08 Oct, 2024
पालक के नियमित सेवन से आंखों की सेहत में सुधार होता है और आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
Source: Thehealthsiteगाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए आप गाजर सलाद, जूस या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteटमाटर में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों को धूप के हानिकारक प्रभाव से बचाता है।
Source: Thehealthsiteब्रोकली में ल्यूटिन और विटामिन सी जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की रक्षा करने के साथ दृष्टि को बेहतर बनाते हैं।
Source: Thehealthsiteरोजाना एक संतरा खाने या इसका जूस पीने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। यह आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले रेडिकल्स से भी बचाता है।
Source: Thehealthsiteशकरकंद आंखों की रोशनी तेज करने और रतौंधी जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteब्लूबेरी के नियमित सेवन से आंखों की दृष्टि तेज होती है और चश्मे से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
Source: Thehealthsiteअखरोट, ब्राजील सुपारी, काजू और मूंगफली जैसे नट्स में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteअगर आप अंडा खाते हैं, तो यह आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!