आंखों की रोशनी छीन सकती हैं आपकी ये 7 खराब आदतें

Bad habits for eyes : हमारे द्वारा छोटी-छोटी गलतियां आंखों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। आइए जानते हैं किन गलतियों की वजह से आंखों की रोशनी पर पड़ता है असर?

17 Oct, 2023

Kishori Mishra

आंखों का चेकअप

अगर आपकी उम्र 50 के ऊपर हो चुकी है, तो हर साल अपनी आंखों का चेपकप कराएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है।

Source: Thehealthsite

आंखों की परेशानी नजरअंदाज करना

आंखों की समस्याओं को नजरअंदाज करना भी आपके आंखों की रोशनी को छीन सकता है। इसलिए अगर आपको आंखों में किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो तुरंत अपने एक्सपर्ट की मदद लें।

Source: Thehealthsite

आंखों में खुजली को इग्नोर करना

आंखों में खुजली, जलन या फिर सेंसिटिविटी महसूस होने पर इसे इग्नोर बिल्कुल भी न करें। इससे आंखों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

Source: Thehealthsite

स्क्रीन टाइम पर ध्यान न देना

स्क्रीन्स पर लंबे समय तक समय बिताना न सिर्फ सिरदर्द का कारण बनता है, बल्कि इसकी वजह से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए 20-20-20 का नियम जरूर फॉलो करें।

Source: Thehealthsite

सनग्लास न पहनना

कई बार आंखों को सूर्य की रोशनी से परेशानी होती है। ऐसे में सनग्लास पहनकर बाहर निकलना आंखों के लिए सही रहता है। अगर आप सनग्लास पहनना सही नहीं मानते हैं, तो इससे आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है।

Source: Thehealthsite

कॉन्टेंट लेंस साफ न करना

यदि आप कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं, तो इसे साफ करने की आदत डालें। आंखों को साफ न करने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

Source: Thehealthsite

आंखों को रगड़ना

अगर आप अपनी आंखों को बार-बार रगड़ते हैं, तो इससे आपकी आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ सकता है। मुख्य रूप से यह आंखों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है। इसलिए आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: चश्मा का नंबर घटा सकती हैं ये 8 चीजें

अगली वेब स्टोरी