शरीर में विटामिन डी की कमी होने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में दिखने वाले संकेत क्या हैं?
01 Jul, 2024
विटामिन डी की कमी होने पर मांसपेशियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन एक्सपर्ट की मदद लें।
Source: Thehealthsiteमांसपेशियों में दर्द और ऐंठन जैसा महसूस होना भी विटामिन डी की कमी की ओर इशारा करता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
Source: Thehealthsiteशरीर में विटामिन डी कम होने पर हड्डियों में भी काफी तेज दर्द होने लगता है। इस तरह के संकेतों को इग्नोर करने से बचें।
Source: Thehealthsiteकाफी ज्यादा थकान होना भी शरीर में विटामिन डी की कमी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आपको एक बार विटामिन डी की कमी की जांच कराने की जरूरत होती है।
Source: Thehealthsiteशरीर में विटामिन डी की कमी होने पर चिंता जैसा महसूस होता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार जांच कराएं।
Source: Thehealthsiteशरीर में विटामिन डी की कमी होने पर शरीर के कई हिस्सों में दर्द जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार हो सके।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!