40+ महिलाओं को प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले अपनी सेहत के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप भी 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं और कंसीव करना चाहती हैं, तो पहले इन टेस्ट को जरूर करवाएं। आइए, पैथ लैब और स्टार इमेजिंग के डायरेक्टर डॉ. समीर भाटी से जानते हैं इसके बारे में-
21 Apr, 2025
अगर आप 40 साल के बाद बेबी प्लान कर रही हैं, तो पहले थायराइड टेस्ट जरूर करवाएं। क्योंकि थायराइड गर्भधारण में मुश्किल पैदा कर सकता है। हार्मोनल असंतुलन की वजह से गर्भावस्था के दौरान भी कठिनाई आ सकती है।
Source: Thehealthsite40 साल के बाद बेबी प्लान करने से पहले विटामिन डी और बी12 की जांच जरूर करवानी चाहिए। क्योंकि शरीर में इन विटामिन्स की कमी से फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। बेबी की ग्रोथ पर भी इसका असर पड़ सकता है।
Source: Thehealthsite40+ महिलाओं को कंसीव करने से पहले ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवानी चाहिए। क्योंकि इससे हृदय स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसका असर मां और बच्चे, दोनों पर पड़ सकता है।
Source: Thehealthsite40 साल से ज्यादा उम्र के महिलाओं को कंसीव करने से पहले डायबिटीज या ब्लड शुगर की जांच करवानी चाहिए। हाई ब्लड शुगर प्रेग्नेंसी के दौरान कई जटिलताएं पैदा कर सकता है।
Source: Thehealthsiteबढ़ती उम्र में शरीर में आयरन का स्तर कम होने लगता है। प्रेग्नेंसी के लिए आयरन का पर्याप्त स्तर होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आपको 40 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले आयरन की जांच करवानी चाहिए।
Source: Thehealthsite40 साल की महिलाओं को प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले पेल्विक अल्ट्रासाउंड भी जरूर करवाना चाहिए। इससे फाइब्रोसिस, सिस्ट और यूट्रस में होने वाली कई अन्य समस्याओं के बारे में पता चल पाता है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिंकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!