विटामिन डी एक आवश्यक विटामिन है जो हड्डियों, मांसपेशियों और हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन डी की कमी के निम्नलिखित लक्षण है।
27 Feb, 2023
शरीर में विटामिन डी की कमी महसूस होने पर काफी ज्यादा थकान महसूस होती है।
Source: Thehealthsiteविटामिन डी की कमी के कारण दिमाग शांत नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
Source: Thehealthsiteविटामिन डी कम होने पर मरीजों को अक्सर हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है।
Source: Thehealthsiteबहुत ज्यादा डिप्रेशन और दुखी रहने वाले व्यक्तियों में भी विटामिन डी की कमी देखी जाती है।
Source: Thehealthsiteबालों के लिए विटामिन डी काफी जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी के कारण बालों के झड़ने की शिकायत हो सकती है।
Source: Thehealthsiteमांसपेशियों में दर्द और अकड़न भी शरीर में विटामिन डी की कमी की ओर इशारा करता है।
Source: Thehealthsiteकुछ लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर भूख न लगने की शिकायत हो सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो यह शरीर में विटामिन डी की कमी की ओर इशारा करता है।
Source: Thehealthsiteविटामिन डी की कमी पूर्ति करने के लिए आप सप्लीमेंट के अलावा नेचुरल सोर्स के तौर पर सुबह की धूप, आहार में मशरूम, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!