गले में इन्फेक्शन होने पर न सिर्फ खाने में परेशानी होती है, बल्कि इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं गले में इन्फेक्शन के लक्षण क्या हैं?
21 Feb, 2023
गले में संक्रमण फैलने की वजह से इसका असर आपके टॉन्सिल्स पर भी पड़ता है। इन्फेक्शन बढ़ने पर टॉन्सिल्स में दर्द और सूजन की परेशानी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteकुछ मामलों में गले में इन्फेक्शन की वजह से मरीजों को बुखार और काफी ज्यादा खांसी हो सकती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करना बहुत ही जरूरी है।
Source: Thehealthsiteगले में इन्फेक्शन की वजह से आपको गले में दर्द और खराश की परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे में गर्म पानी का सेवन करें।
Source: Thehealthsiteगले में इन्फेक्शन होने पर आपको काफी ज्यादा प्यास लगती है। ऐसी स्थिति में पानी का अधिक से अधिक सेवन करने पर भी गला काफी ज्यादा सूखने लगता है।
Source: Thehealthsiteगले में संक्रमण की परेशानी होने पर आवाज में भी बदलाव हो सकता है। कुछ लोगों को गले में इन्फेक्शन की वजह से आवाज कर्कश हो जाती है।
Source: Thehealthsiteगले में इन्फेक्शन होने पर आपको खाने-पीने की चीजों को निगलने में दर्द और कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!