डायबिटीज में बार-बार मुंह क्यों सूखता है?

Diabetes me Muh Sukhna : डायबिटीज एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं। डायबिटीज कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसकी वजह से बार-बार मुंह भी सूखने लगता है। जानें, डायबिटीज में बार-बार मुंह क्यों सूखता है?

14 Feb, 2025

Anju Rawat

ब्लड शुगर बढ़ने के कारण

डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल अधिक रहता है। इससे लार का उत्पादन कम होता है। इसकी वजह से मुंह सूखने की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

दवाइयों के कराण

डायबिटीज की दवाइयों की वजह से भी बार-बार मुंह सूख सकता है। ज्यादा दवाइयां खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इसकी वजह से मुंह सूख सकता है।

Source: Thehealthsite

किडनी से जुड़ी समस्याएं

डायबिटीज रोगियों में किडनी की समस्याएं होने का जोखिम अधिक रहता है। अगर डायबिटीज की वजह से किडनी की समस्या होती है, तो इससे मुंह सूखने की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

शरीर में पानी की कमी

डायबिटीज में शुगर लेवल बढ़ने की वजह से ज्यादा पेशाब आता है। इससे तरल पदार्थ बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में पानी की कमी होती है। इसकी वजह से डायबिटीज में बार-बार मुंह सूख सकता है।

Source: Thehealthsite

कैफीन न लें

डायबिटीज रोगियों को कैफीन का सेवन भी कम करना चाहिए। इससे मुंह सूखने की समस्या बढ़ सकती है। साथ ही, ज्यादा मसालेदार या नमकीन भोजन से भी परहेज करें।

Source: Thehealthsite

खूब पानी पिएं

हर व्यक्ति को पानी जरूर पीना चाहिए। अगर डायबिटीज रोगी हैं, तो खूब पानी पिएं। इससे बार-बार मुंह सूखने की समस्या से बचा जा सकता है। इससे डिहाइड्रेशन से भी बचाव होगा।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: डायबिटीज होने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 8 लक्षण

अगली वेब स्टोरी