पैरों में दिखाई देने वाले डायबिटीज के संकेत!

लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियां हैं, जिसमें डायबिटीज सबसे ज्यादा परेशान करने वाली समस्याओं में से एक है और ये कई दूसरी बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है।

14 Nov, 2022

Jitendra Gupta

इंसुलिन की होती है दिक्कत

डायबिटीज में आपका पैंक्रियाज सही तरीके से इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है या फिर प्रभावी तरीके से उसे ऊर्जा के रूप में तब्दील नहीं कर पाता है, जिससे ये परेशानी होती है।

Source: Thehealthsite

शुगर लेवल का बढ़ना खतरनाक

इंसुलिन का सही तरीके से काम न कर पाना और ब्लड शुगर का तेजी से बढ़ना आपके लिए कई गंभीर परेशानियां खड़ी कर सकता है। इसलिए इसका तुरंत इलाज बहुत जरूरी है।

Source: Thehealthsite

नसें होने लगती हैं कमजोर

शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति में नसें कमजोर होने लगती हैं, जिसका असर पैरों पर पड़ने लगता है।

Source: Thehealthsite

हानिकारक है डायबिटिक न्यूरोपैथी

डायबिटिक न्यूरोपैथी की स्थिति में नसों को नुकसान पहुंचता है, जिसकी वजह से तलवों और पैरों में दिक्कतें होने लगती हैं।

Source: Thehealthsite

कौन सी परेशानी

डायबिटिक न्यूरोपैथी से कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें पैरों में तेज दर्द, तलवें ठंडा होना, पैरों में सुन्नपन होना, इत्यादि शामिल है।

Source: Thehealthsite

फुट अल्सर की परेशानी

डायबिटीज से जुड़ी परेशानी होने पर फुट अल्सर की परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

फुट अल्सर कैसे होता है?

फुट अल्सर पैरों के तलवों में हो सकता है। इसमें तलवे की स्किन निकलने लगती है, जिसकी वजह से पैरों को काटने तक की नौबत आ जाती है।

Source: Thehealthsite

पैरों से पानी आना

डायबिटीज बढ़ने की स्थिति में कुछ लोगों के पैरों के तलवों से पानी जैसा निकलने लगता है। यह फुट अल्सर के ही संकेत हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पैरों में हो सकती हैं अन्य समस्याएं

फुट अल्सर की स्थिति में मरीजों को पैरों में सूजन, पैरों के आसपास दाग-धब्बे जैसी परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी