शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के 8 लक्षण

कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही हमारे शरीर की हड्डियों के लिए जरूरी हैं और इनकी कमी होने से निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

07 Jul, 2026

Mukesh Sharma

एड़ियों में दर्द

जब हड्डियां कमजोर होती है, तो अक्सर एड़ी की हड्डियों में दर्द रहना लगता है, खासतौर पर एड़ी के निचले हिस्से में।

Source: Thehealthsite

घुटनों में दर्द

घुटनों पर शरीर का वजन रहने के कारण ये भी ऐसी स्थितियों में ज्यादा प्रभावित रहते हैं।

Source: Thehealthsite

पीठ में दर्द रहना

रीढ़ की हड्डियों में अनेक जोड़ होते हैं और इसलिए जब हड्डियां कमजोर पड़ती हैं तो इन जोड़ों में भी दर्द रहना लगता है।

Source: Thehealthsite

जोड़ों में अकड़न

विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के कारण जब हड्डियां कमजोर पड़ती हैं, तो उससे जोड़ों में अकड़न रहने लगती है।

Source: Thehealthsite

जोड़ों से आवाज आना

कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों पोषण नहीं मिलता है और उनमें खुरदरापन आने लगता है।

Source: Thehealthsite

सुबह के समय ज्यादा दर्द

हड्डियों कमजोर होने के कारण जोड़ों में चिकनाई कम हो जाती है, इस कारण से अकड़न बढ़ने लगती है और सुबह के समय ज्यादा दर्द रहता है।

Source: Thehealthsite

हल्की चोट से फ्रैक्चर आ जाना

हड्डियां कमजोर हो जाती है और इस कारण से अगर हल्की चोट भी लग जाए तो उससे फ्रैक्चर आने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

Source: Thehealthsite

बदन दर्द रहना

कैल्शियम व विटामिन डी की कमी के कारण अक्सर शरीर में बदन दर्द जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं?

अगली वेब स्टोरी