Intestinal worms Symptoms : आंतों में कीड़े होने पर शरीर में कई तरह के सामान्य लक्षण दिख सकते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप समय पर इलाज शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-
13 Dec, 2024
इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों को काफी ज्यादा उल्टी और मतली जैसा महसूस होता है। ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर की सलाह लें।
Source: Thehealthsiteअगर बिना कारण वजन कम हो रहा है, तो यह संकेत आंतों में कीड़े के हो सकते हैं। ऐसे में एक बार डॉक्टर की सलाह लें।
Source: Thehealthsiteआंतों में कीड़े होने पर पाचन तंत्र पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से मल त्याग में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में कब्ज की शिकायत होना काफी कॉमन है।
Source: Thehealthsiteआंतों में कीड़े की शिकायत होने पर मरीजों को काफी तेज पेट दर्द हो सकता है। इस स्थिति में काफी सूजन भी होने लगती है।
Source: Thehealthsiteआंत में कीड़े होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से थकान और कमजोरी होना काफी कॉमन है।
Source: Thehealthsiteआंतों में कीड़े होने पर कई बार दांत पीसने और कटकटाने का मन करता है। इस तरह के लक्षण बड़ों की तुलना में बच्चों में अधिक दिखते हैं।
Source: Thehealthsiteआंत में कीड़े होने पर आपके मल में कीड़े नजर आ सकते हैं। अगर ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।
Source: Thehealthsiteआंतों में कीड़े होने की स्थिति में आपके मलद्वार में काफी खुजली और कभी-कभी दर्द की परेशानी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!