नॉर्मल इंसान के शरीर में ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए?

Normal Level Of Oxygen: एक स्वस्थ व्यक्ति के खून में नॉर्मल ऑक्सीजन का लेवल 95% से 100% के बीच होना चाहिए।

19 Dec, 2024

Sadhna Tiwari

शरीर में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन

शरीर में रेड ब्लड सेल्स (red blood cells) ऑक्सीजन को रक्त के माध्यम से शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने का काम करती हैं।

Source: Thehealthsite

कैसे मापा जाता है ऑक्सीजन लेवल

पल्स ऑक्सीमीटर (pulse oximeter) की मदद से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर मापा जाता है।

Source: Thehealthsite

ऑक्सीजन का लो लेवल

जब खून में ऑक्सीजन का लेवल 90% से नीचे पहुंच जाता है तो इस लेवल को कम ही माना जाता है। यह एक प्रॉब्लमेटिक कंडीशन मानी जाती है।

Source: Thehealthsite

इस वजह से भी कम होता है ऑक्सीजन

पहाड़ी इलाकों या ऊंचे स्थानों पर शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ऑक्सीजन कम होने के लक्षण

शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाने पर कुछ लक्षण (Symptoms of low oxygen levels) दिखायी देते हैं। जैसे नाखूनों, होंठो और चेहरे का रंग बदलने लगता है।

Source: Thehealthsite

सीने में दर्द

सांस लेने से जुड़ी समस्याएं (shortness of breath), छाती में दर्द (Chest pain) या जकड़न और हार्टबीट बढ़ जाना भी लो ऑक्सीजन लेवल के लक्षण हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

कब करना चाहिए डॉक्टर से सम्पर्क

अगर ऑक्सीजन का स्तर 92% से नीचे पहुंच जाए तो आपको तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

कम ऑक्सीजन का खतरनाक स्तर

इसी तरह अगर ऑक्सीजन का स्तर 88% से कम हो जाए तो यह गम्भीर स्थिति है और ऐसी कंडीशन में मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी