रुक-रुककर पेशाब आने के कारण

Ruk Ruk Kar Peshab Aana: क्या आपको भी रुक-रुककर पेशाब आता है? इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कई बीमारियां रुक-रुक कर पेशाब आने का कारण बन सकते हैं।

12 Feb, 2025

Anju Rawat

यूटीआई

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) रुक-रुककर पेशाब आने का एक मुख्य कारण हो सकता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूटीआई के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से पेशाब में जलन भी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

किडनी की बीमारी

किडनी में पथरी या इंफेक्शन होने पर भी रुक-रुककर पेशाब आता है। किडनी से जुड़ी समस्याएं होने पर पेशाब करते समय दर्द और जलन का अनुभव भी हो सकता है।

Source: Thehealthsite

नसों से जुड़ी समस्याएं

नसों से जुड़ी समस्याएं रुक-रुककर पेशाब आने का कारण हो सकती हैं। जब नसों पर दबाव पड़ता है, तो इससे पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

बढ़ा हुआ प्रोस्टेट

पुरुषों में बढ़ा हुआ प्रोस्टेट रुक-रुककर पेशाब आने का कारण बन सकता है। इसकी वजह से मूत्रमार्ग पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से पेशाब करने में भी परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

मूत्रमार्ग की समस्याएं

मूत्रमार्ग में संकुचन या रुकावट की वजह से भी पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से पेशाब रुक-रुककर आ सकता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: इन 8 कारणों से पेशाब से आती है ज्यादा बदबू

अगली वेब स्टोरी