Peshab me Jhag Aana: पेशाब में झाग आने की समस्या को प्रोटीनुरिया कहा जाता है। यह सामान्य या गंभीर बीमारियों की वजह से हो सकता है। किडनी की सेहत प्रभावित होने पर भी पेशाब में झाग आ सकता है।
05 Feb, 2025
किडनी की समस्या होने पर पेशाब में झाग आ सकता है। यह किडनी खराबी का संकेत हो सकता है। पेशाब में झाग आने पर किडनी की जांच जरूर करवाएं।
Source: Thehealthsiteयूरिनरी ट्रैक्ट इंफक्शन या यूटीआई के कारण भी पेशाब में झाग आ सकता है। इसकी वजह से पेशाब में जलन और दर्द भी हो सकता है।
Source: Thehealthsiteडायबिटीज रोगियों की किडनी प्रभावित हो जाती है। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। इससे प्रोटीनुरिया हो सकता है।
Source: Thehealthsiteकुछ दवाइयां भी पेशाब में सफेद झाग आने का कारण हो सकती हैं। एंटीबायोटिक, कीमोथेरेपी दवाइयां और मूत्रवर्धक दवाइयों की वजह से पेशाब में झाग आ सकता है।
Source: Thehealthsiteहाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी पेशाब में झाग का कारण बन सकती है। हाई बीपी के लोगों को पेशाब में झाग आ सकता है।
Source: Thehealthsiteजब शरीर से प्रोटीन निकलता है, तो इस स्थिति में पेशाब से झाग निकल सकता है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteअस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!