पेशाब का रंग पीला क्यों होता है?

Peshab ka Rang Peela Kyu Dikhai Deta Hai: पेशाब का बदलता रंग हमारी सेहत के बारे में काफी कुछ बताता है। अगर पेशाब का रंग पीला नजर आ रहा है, तो यह कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, पानी की कमी के कारण भी पीला पेशाब आ सकता है।

31 Jan, 2025

Anju Rawat

पीलिया

पीलिया की वजह से पेशाब का रंग पीला नजर आ सकता है। पेशाब का पीला दिखना, पीलिया का संकेत हो सकता है। इसकी वजह से त्वचा और आंखों पर भी पीलापन नजर आने लगता है।

Source: Thehealthsite

लिवर रोग

लिवर रोग पीला पेशाब का कारण हो सकता है। पीलिया और हेपेटाइटिस जैसे रोगों की वजह से पेशाब का रंग पीला दिख सकता है। इस स्थिति में लिवर की जांच जरूर करवाएं।

Source: Thehealthsite

दवाइयों का सेवन

अगर आप दवाइयों का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे भी पीला पेशाब आ सकता है। खासकर, एंटीबायोटिक्स लेने के बाद पेशाब पीला आ सकता है।

Source: Thehealthsite

यूटीआई

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण भी पेशाब का रंग पीला दिखाई दे सकता है। इस स्थिति में पेशाब करते समय दर्द और जलन भी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

डिहाइड्रेशन

शरीर में पानी की कमी होने पर भी पीला पेशाब आता है। डिहाइड्रेशन इसका एक मुख्य कारण हो सकता है। डिहाइड्रेशन की वजह से पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी