डिहाइड्रेशन के 8 लक्षण जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर

डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी की कमी (Sharir mein pani ki kami ke lakshan) गर्मियों में होनेवाली एक कॉमन लेकिन गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम है। बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण शरीर से पसीना बहता (Excessive sweating) है और तेजी से शरीर में पानी, नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes level) का स्तर कम होने लगता है। जब शरीर में पानी का स्तर बहुत कम हो जाता है तो डिहाइड्रेशन के ये लक्षण (Symptoms of dehydration) दिखायी देते हैं। जिनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए क्योंकि गम्भीर डिहाइड्रेशन के मामलों में मरीज की जान भी जा सकती है।

09 Apr, 2025

Sadhna Tiwari

मुंह और गला सूख जाना

शरीर में पानी कम होने से मुंह और गला सूखने लगता है। ये डिहाइड्रेशन के प्रमुख लक्षणों में से एक है।

Source: Thehealthsite

ड्राई स्किन

गर्मियों में त्वचा का रूखापन बढ़ने का एक कारण शरीर में पानी की कमी भी होता है।

Source: Thehealthsite

सांसों से बदबू आना

मुंह से तेज दुर्गंध आना डिहाइड्रेशन का एक लक्षण हो सकता है।

Source: Thehealthsite

बहुत प्यास लगना

गर्मियों में प्यास ज्यादा लगती है लेकिन अगर आपको थोड़ी-थोड़ी देर में बार-बार प्यास लग रही है तो यह डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है।

Source: Thehealthsite

लो बीपी

ब्लड प्रेशर के मरीजों को गर्मियों में सावधान रहने की जरूरत होती है क्योंकि, डिहाइड्रेशन के कारण सामान्य लोगों का भी ब्लड प्रेशर लेवल कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

सिर में दर्द

डिहाइड्रेशन के कारण तेज सिर दर्द महसूस हो सकता है। इसके साथ ही चक्कर आने की परेशानी भी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

थकान महसूस होना

डिहाइड्रेशन या कम पानी के कारण आपके शरीर को शक्ति नहीं मिल पाती और आपको बहुत अधिक थकान महसूस होती है।

Source: Thehealthsite

यूरीन में बदलाव

शरीर में पानी कम होते ही पेशाब में इसके लक्षण दिखायी दे सकते हैं। जैसे- पेशाब का रंग गाढ़ा पीला हो जाना या कम मात्रा में पेशाब होना।

Source: Thehealthsite

Disclaimer :

प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी