दांतों से बदबू और बास आने से असहज महसूस होना पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे 7 घरेलू उपाय जो बास और बदबू से आपको छुटकारा दिला सकते हैं।
01 Apr, 2025
दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए और फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही जीभ को भी साफ करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteमाउथवॉश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के कीटाणुओं को मारते हैं और मुंह को फ्रेश करने के साथ अच्छी खुशबू देते हैं।
Source: Thehealthsiteदिन में कम से कम 2 लीटर पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। इससे मुंह में लार बना रहेगा। लार न बनने के कारण मुंह में बैक्टीरिया पनपते है जिससे बदबू आती है।
Source: Thehealthsiteअगर आपके मुंह में लार नहीं बनती तो आप चीनी मुक्त च्युइंग गम चबाएं जिससे मुंह में लार बनेगी और कीटाणु कम होंगे। लार कीटाणु को मारने में मदद करता है जिससे मुंह की बदबू कम होती है।
Source: Thehealthsiteदांतों को फ्लॉसिंग की मदद से अच्छी तरह साफ करें। फ्लॉसिंग एक पतला धागा होता है जो दांतों के बीच फंसे हुए खाने को साफ करता है जिससे मुंह से आने वाली दुर्गंध कम होती है।
Source: Thehealthsiteग्रीन टी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कीटाणुओं को मारने में मदद करते हैं और मुंह की दुर्गंध को कम करते हैं।
Source: Thehealthsiteलहसुन और प्याज खाने से सांसों से बदबू आती है क्योंकि उसमें सल्फर होता है। अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियां शामिल करे जिससे दुर्गंध दूर होगी।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!