लिवर इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Liver me Infection ke Lakshan: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। लिवर में इंफेक्शन होने पर कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है। आइए, आज इसी मौके पर जानते हैं लिवर में इंफेक्शन के लक्षण-

19 Apr, 2025

Anju Rawat

त्वचा का रंग पीला होना

लिवर में इंफेक्शन होने पर त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। इस समस्या की वजह से त्वचा और आंखों पर पीलापन नजर आने लगता है। दरअसल, यह बिलीरुबिन के स्तर में वृद्धि के कारण होता है।

Source: Thehealthsite

थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी भी लिवर में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इंफेक्शन की वजह से शरीर खाने में मौजूद पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पेट में दर्द

लिवर में इंफेक्शन के कारण पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से दर्द है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

Source: Thehealthsite

वजन कम होना

अगर आपका लगातार वजन कम हो रहा है, तो यह भी लिवर में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इंफेक्शन के कारण भूख कम लगती है, जिससे वजन कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

त्वचा पर खुजली होना

लिवर में इंफेक्शन होने पर त्वचा पर खुजली होना भी एक आम समस्या है। अगर आपको लंबे समय से त्वचा पर खुजली बनी हुई है, तो एक बार लिवर की जांच जरूर करवाएं।

Source: Thehealthsite

पेशाब का रंग पीला

लिवर में इंफेक्शन की वजह से पेशाब का रंग भी गहरा पीला नजर आता है। पेशाब के पीले रंग को बिल्कुल भी अनदेखा न करें।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी