Liver Damage ke Lakshan: लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लेकिन, गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से आजकल कई लोग लिवर की बीमारियों से जूझ रहे हैं। जब लिवर की बीमारियों का समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो लिवर खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है। लिवर खराब होने पर ये लक्षण दिख सकते हैं।
11 Apr, 2025
लिवर खराब होने पर सबसे पहले त्वचा और आंखों में पीलापन नजर आने लगता है। यह रक्त में बिलीरुबिन की अधिकता के कारण होता है। इस स्थिति में नाखून भी पीले पड़ जाते हैं।
Source: Thehealthsiteअगर पेशाब का रंग पीला दिख रहा है, तो इस संकेत को अनदेखा न करें। यह लिवर खराबी का लक्षण हो सकता है। लिवर खराब होने पर पेशाब का रंग गहरा हो सकता है।
Source: Thehealthsiteलिवर खराब होने पर खाना सही तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसकी वजह से व्यक्ति की भूख कम हो जाती है। भूख कम लग रही है, तो एक बार लिवर की जांच जरूर करवाएं। लिवर खराबी की वजह से वजन भी कम हो सकता है।
Source: Thehealthsiteजब लिवर से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो पेट में दर्द होना एक आम लक्षण है। लिवर खराब होने पर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द हो सकता है। अगर अक्सर ही पेट में दर्द होता है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
Source: Thehealthsiteअगर आपको अक्सर थकान और कमजोरी का अनुभव होता है, तो यह लिवर खराबी का संकेत हो सकता है। लिवर खराबी की वजह से खाना सही तरीके से नहीं पच पाता है। इससे भूख कम लगती है, जो कमजोरी और थकान का कारण बन सकता है।
Source: Thehealthsiteलिवर खराबी की वजह से हाथों और पैरों में सूजन दिख सकती है। अगर आपको पैरों और टखनों में सूजन दिखे, तो एक बार लिवर की जांच जरूर करवाएं।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!