जाने अनजाने में इंसान की कुछ आदतें बन जाती हैं और वो उन्हें डेली रुटीन में फॉलो करने लगता है। आज हम 6 ऐसी आदतें बता रहे हैं जो दांतों के लिए बिल्कुल सही नहीं है।
14 May, 2024
चीनी के अधिक सेवन से दातों में कैविटी बनने का खतरा बढ़ता है और दांतों में कैल्शियम की कमी भी होने लगती है। इसलिए चीनी का सेवन कम से कम करें।
Source: Thehealthsiteतंबाकू और धूम्रपान जैसी आदतें हमारे दांतों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इससे मसूड़ों में सूजन, पायरिया और दांतों में पीलापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteकोल्ड ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में चीनी और एसिड होता है, जो दांतों की चमक को कम कर सकता है।
Source: Thehealthsiteदिन में कई बार ब्रश करने की आदत भी आपके दातों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जिससे मसूड़े के रोगों का खतरा बढ़ता है। इसलिए दिन में दो ब्रश करने की आदत डालें।
Source: Thehealthsiteचिप्स में बहुत अधिक मात्रा में फैट होता है, जो आपके दांतों को हानि पहुंचा सकता है।
Source: Thehealthsiteनियमित डेंटल चेकअप को अनदेखा करने की आदत आपके दांतों के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। इसलिए अपने दातों का नियमित रूप से चेकअप करवाएं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!