मुझे कैसे पता चलेगा मेरा लिवर स्वस्थ नहीं है?

जब हमारा लिवर सही तरह से काम नहीं करता है तो शरीर कुछ संकेत देता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

02 Jan, 2025

Vishal Giri

आंखों का रंग पीला होना

अगर आपकी त्वचा और आंखों का रंग पीला हो जाए, तो यह लीवर की समस्या का संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

थकान और कमजोरी का होना

यदि आप बिना किसी कारण के ज्यादा थकान महसूस करते हैं या शरीर में सामान्य कमजोरी हो तो यह लीवर की खराबी का एक संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पेट में सूजन

लीवर की समस्या होने पर पेट में सूजन या जलन हो सकती है, इसके साथ-साथ पेट में दर्द या बेचैनी भी महसूस हो सकती है।

Source: Thehealthsite

गहरे रंग का यूरिन

यदि आपके यूरिन का रंग गहरा पीला या ब्राउन हो, तो यह लीवर के कामकाज में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

खुजली का होना

शरीर की त्वचा में खुजली होना, खासकर हाथों और पैरों में, लीवर की समस्या का संकेत हो सकता है, यह तब होता है जब लीवर बाइल एसिड को ठीक से फिल्टर नहीं करता।

Source: Thehealthsite

भूख न लगना

अगर आपको खाने में दिलचस्पी नहीं रहती, और आपको अक्सर उल्टी या मतली महसूस होती है, तो यह लीवर की खराबी का संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

हल्का रंग का मल

अगर आपके मल का रंग हल्का या सफेद हो, तो यह लीवर की खराबी की ओर इशारा कर सकता है।

Source: Thehealthsite

सिरदर्द और उल्टी

लीवर की समस्या से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे सिरदर्द, उल्टी और मिचली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: लिवर को खराब होने से बचाते हैं ये 8 फल

अगली वेब स्टोरी