ऐसे दिखते हैं सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण

symptoms of cervical cancer?: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसके लक्षण अक्सर शुरुआती चरणों में स्पष्ट नहीं होते हैं। आज हम जानेंगे सर्वाइकल कैंसर के 7 शुरुआती लक्षण?

26 Sep, 2024

Vishal Giri

असामान्य योनि रक्तस्राव

यो​नि से असामान्य डिस्चार्ज होना सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि इंफेक्शन होने पर भी ये लक्षण दिख सकता है।

Source: Thehealthsite

कब होता है रक्तस्राव

यह रक्तस्राव किसी भी समय हो सकता है। योनि से असामान्य स्राव जो बदबूदार, पानी जैसा या गाढ़ा भी हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पेल्विक दर्द

इसमें पेल्विक एरिया में दर्द हो सकता है। कई बार आपको अपनी पीठ और कमर में भी दर्द का एहसास हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पेशाब करने में दर्द

सर्वाइकल कैंसर से गुर्दे में रुकावट हो सकती है जिससे पेशाब करने में असुविधा या कठिनाई हो सकती है। कई बार पेशाब करते वक्त जलन जैसे लक्षण भी दिखते हैं।

Source: Thehealthsite

यौन संबंध के दौरान दर्द

सर्वाइकल कैंसर के कारण यौन संबंध के दौरान दर्द होना एक आम लक्षण है। यह कैंसर गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) में परिवर्तन ला सकता है, जिससे यह अधिक संवेदनशील हो जाता है और दर्द का कारण बनता है।

Source: Thehealthsite

थकान होना

कैंसर से पीड़ित ज्यादातर लोगों को थकान होती है। यह थकान हर व्यक्ति को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है।

Source: Thehealthsite

वजन कम होना

अन्य कैंसर की तरह, सर्वाइकल कैंसर में अचानक वजन कम होने के साथ भूख न लगना भी महसूस किया जाता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी