किडनी में थोड़ी भी खराबी हुई तो तुरंत दिखेंगे ये 8 लक्षण

खराब किडनी के लक्षण शुरुआत में हल्के हो सकते हैं और समय के साथ बढ़ सकते हैं, अगर किडनी सही से काम नहीं कर रही है, तो शरीर में कई बदलाव हो सकते हैं।

03 Jan, 2025

Vishal Giri

थकान और कमजोरी होना

किडनी की खराबी के कारण शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे थकान, कमजोरी, और थकावट महसूस हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

पेशाब में बदलाव

किडनी की खराबी से पेशाब में बदलाव आ सकता है, इससे पेशाब का रंग बदल सकता है या फिर पेशाब से झाग भी आ सकता है।

Source: Thehealthsite

सूजन का होना

किडनी आगर सही से काम नहीं कर पाती है तो शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिसके कारण पैरों, हाथों , और चेहरे में सूजन हो सकता है।

Source: Thehealthsite

अचानक से वजन का बढ़ना

किडनी की खराबी के कारण शरीर में पानी जमा होने के कारण वजन अचानक से बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

चक्कर आना और सिर दर्द

किडनी की समस्या से ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है, जिससे सिर दर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

सांस लेने में कठिनाई का होना

अगर किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे फेफड़ों में सूजन हो सकती है और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पेट में मरोड़ और उल्टी

खराब किडनी से शरीर में विषैले पदार्थ बढ़ सकते हैं, जिससे मतली, उल्टी और पेट में मरोड़ की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

मुंह से गंध का आना

किडनी की खराबी से शरीर में जमा होने वाले पदार्थों के कारण मुंह से गंध आ सकती है, जिसे किडनी ब्रीथ कहा जाता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: किडनी डैमेज होने पर चेहरे पर दिखते हैं ये 5 लक्षण

अगली वेब स्टोरी