किडनी खराब होने पर शरीर में दिखते हैं ये 8 लक्षण

साइलेंट किलर के नाम से मशहूर किडनी डिजीज कई वजहों से किसी को भी हो सकता है। आज हम जानेंगे इसके कुछ आम लक्षणों के बारे में।

28 Jan, 2025

Vishal Giri

पेशाब में बदलाव का होना

पेशाब के रंग, मात्रा या गंध में बदलाव होना किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे कि पेशाब में झाग आना, खून आना, या बहुत कम या बहुत ज्यादा मात्रा में पेशाब आना।

Source: Thehealthsite

खुजली और सूजन का होना

किडनी की समस्या से शरीर में टॉक्सिक जमा हो सकते हैं, जिसके कारण त्वचा में खुजली और सूजन हो सकती है।

Source: Thehealthsite

सांस लेने में परेशानी

किडनी की समस्या होने से शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई होने लग सकती है।

Source: Thehealthsite

हाई ब्लड प्रेशर

किडनी की बीमारी होने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है, जो समय-समय पर निगरानी रखना जरूरी हो सकता है।

Source: Thehealthsite

भूख में कमी का होना

किडनी की समस्या होने के कारण भूख में कमी और वजन में गिरावट आ सकती है।

Source: Thehealthsite

ध्यान केंद्रित करने में समस्या

किडनी की समस्या के कारण शरीर में टॉक्सिक का निर्माण होता है, जिससे ध्यान केंद्रित करने में परेशानियां हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

हाथों और पैरों में झनझनाहट

किडनी की समस्या के कारण शरीर की तंत्रिकाओं में इसका असर पहुंच सकता है, जिससे पैरों में दर्द या झनझनाहट हो सकती है।

Source: Thehealthsite

उल्टी और जी मिचलाना

किडनी प्रॉब्लम होने के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगती है, जिससे उल्टी या मतली हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: महिलाओं में किडनी इन्फेक्शन के 7 लक्षण

अगली वेब स्टोरी