ज्यादा मछली खाने से कौन सी बीमारी हो सकती है?

मछली में कई प्रकार के पौषक तत्व होते हैं लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्यादा मछली खाने के 8 बड़े नुकसान।

28 Apr, 2025

Rahul Sharma

जहर फैल सकता है

पफरफिश, लायनफिश, स्टोनफिश और कुछ कैटफिश प्रजातियां ऐसी होती हैं जिनमें पॉयजन और टॉक्सिंस पाए जाते हैं। इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में जहर फैलने का डर रहता है। अधिक मछली का सेवन नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

Source: Thehealthsite

खून पतला हो सकता है

मछली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड अगर शरीर में ज्यादा जाए तो खून को पतला कर सकती है जिससे ब्लीडिंग का रिस्क बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

एलर्जी

कुछ लोगों को ज्यादा मछली खाने से एलर्जी हो सकती है। साथ ही त्वचा पर चकत्ते, सूजन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

फूड पॉइजनिंग

खराब या कच्ची मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है या बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है।

Source: Thehealthsite

हार्ट को नुकसान

डीप फ्राइड मछली खाने से शरीर में ट्रांस फैट और सोडियम अधिक हो सकता है जो हृदय के लिए नुकसानदायक है।

Source: Thehealthsite

गठिया हो सकती है

कुछ मछलियों में प्यूरिन अधिक पाया जाता है जिससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है और गठिया(Gout) के मरीजों को तकलीफ हो सकती है।

Source: Thehealthsite

किडनी खराब हो सकती है

अधिक मछलियों का सेवन करने से किडनी की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

वजन बढ़ाए

तली हुई और मसालेदार मछली खाने से बॉडी में कैलोरी बढ़ सकती है। जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी