स्किन एलर्जी और खुजली होने के 10 बड़े कारण

स्किन एलर्जी होने से कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं 10 आसान घरेलू उपाय जिससे स्किन एलर्जी होगी झट से दूर।

17 Mar, 2025

Himank

1. एलोवेरा जेल

एलोवेरा की पत्ती काटकर ताजा जेल लगाएं। यह जलन और खुजली को शांत करता है और चहरे को धूप से बचाता है।

Source: Thehealthsite

2. नारियल तेल

चहरे के खुजली या एलर्जी से प्रभावित जगह पर ठंडा नारियल तेल लगाएं। यह त्वचा को नमी देता है और खुजली कम करता है।

Source: Thehealthsite

3. बेकिंग सोडा पेस्ट

1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और एलर्जी वाली जगह लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें ऐसा करने से चहरे को एलर्जी से बचा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

4. नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने से शरीर में एलर्जी या खुजली जैसी समस्याओं नहीं होती है।

Source: Thehealthsite

5. हल्दी और दूध

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी को दूध में मिलाकर स्किन पर लगाने से चहरा चमकदार होता है साथ में एलर्जी या खुजली जैसी समस्याओं से भी बचाता है।

Source: Thehealthsite

6. गुलाब जल और कपूर

गुलाब जल में थोड़ा कपूर मिलाकर स्किन पर लगाएं। ऐसा करने से चहरे में ठंडक और नामी बनी रहती है साथ में खुजली भी कम होती है।

Source: Thehealthsite

7. ओटमील बाथ

गुनगुने पानी में ओटमील डालकर नहाने से त्वचा को आराम और नमी मिलती है। रोजाना ऐसा करने से मुंहासे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

Source: Thehealthsite

8. सेब का सिरका

1 चम्मच सिरका और 1 कप पानी मिलाकर स्किन पर लगाने से चहरे में इंफेक्शन नहीं होता।

Source: Thehealthsite

9. ठंडी सिकाई

बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर एलर्जी वाली जगह पर हल्के हाथ से लगाने से एलर्जी ठीक हो सकता है।

Source: Thehealthsite

10.तुलसी का पेस्ट

-तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कीटाणुओं को बहर निकालते हैं। ताजी तुलसी की पत्तियों को पीसकर स्किन पर लगाने से एलर्जी और खुजली ठीक किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी