रात को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है, जिसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्लड सर्कुलेशन में कमी, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां शामिल हैं। इन स्थितियों से बचाव के लिए हमें खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। रात के समय कुछ लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

15 May, 2024

Kishori Mishra

सीने में चुभन

कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इस स्थिति में सीने में चुभन हो सकता है।

Source: Thehealthsite

तलवे ठंडे होना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर रात के समय पैर काफी ज्यादा ठंडे हो जाते हैं। इस स्थिति में परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

Source: Thehealthsite

पैरों में जलन

कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में रात के समय पैरों में जलन जैसा महसूस होता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिखें, तो एक बार एक्सपपर्ट की सलाह लें।

Source: Thehealthsite

पैरों में झुनझुनी

रात में सोते समय पैरों में झुनझुनी या फिर सुन्न होना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

सीने में दर्द

रात के समय कई बार सीने में तेज दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से मरीजों को नींद में खलल हो सकती है।

Source: Thehealthsite

सांस फूलना

कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने की स्थिति में मरीजों का सांस फूलने लग जाता है। इस स्थिति में मरीजों को सोने में काफी तकलीफ होती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी