हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है। इसलिए इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
15 May, 2025
हार्ट अटैक आने से पहले सीने में जकड़न, दबाव, भारीपन और जलन जैसा महसूस हो सकता है। इन संकेतों को बिल्कुल भी आम न समझें।
Source: Thehealthsiteथोड़ा-सा चलना या आराम करने की स्थिति में सांस फूलना। इसकी वजह से व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
Source: Thehealthsiteथोड़ा-सा काम करने के बाद ही थकावट महसूस होना हार्ट अटैक का आम संकेत है। यह महिलाओं में ज्यादा देखने को मिल सकता है।
Source: Thehealthsiteदर्द छाती में न होकर शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकता है। जैसै- पेट, पीठ, गर्दन, जबड़ें में। खासकर, बाएं हाथ में दर्द हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपसीना आना और अचानक से घबराहट होना भी हार्ट अटैक के संकेत हैं। हार्ट अटैक से पहले चक्कर आना और बेचैनी भी महसूस हो सकती है।
Source: Thehealthsiteकुछ लोगों को हार्ट अटैक आने से पहले उल्टी जैसा मन हो सकता है। यह भी हार्ट अटैक आने से पहले का संकेत हो सकता है। इसलिए इस लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!