हम में से ज्यादातर लोग बेड पर मुलायम गद्दे पर सोना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जमीन पर सोने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं? इससे शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदे-
12 Sep, 2023
जमीन पर सोने से कमर और पीठ दर्द से राहत मिल सकती है। इससे रीढ़ की हड्डी को सहारा मिलता है।
Source: Thehealthsiteजमीन पर सोने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में जमीन पर सोने से बॉडी टेम्प्रेचर कम रहता है, जिससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteरोज फर्श पर सोने से शरीर के अंगों का बैलेंस बना रहता है, जिससे बॉडी पॉश्चर ठीक करने में मदद मिलती है। इससे शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।
Source: Thehealthsiteरात को जमीन पर सोने से मस्तिष्क को शांति मिलती है। इससे आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteबिना तकिया लगाए, जमीन पर सोने से सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की समस्या में लाभ हो सकता है। इससे गर्दन में दर्द से राहत मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको हड्डियों में दर्द या मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या है, तो जमीन पर सोने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं को भी जमीन पर सोने से पहले डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!