कई लोग दिनभर थका-थका महसूस करते हैं और उन्हें हर समय नींद आती रहती है। आइए, जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है?
17 Sep, 2023
रात में पर्याप्त नींद न लेने के कारण व्यक्ति को दिनभर सुस्ती और नींद आती रहती है। आपको रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
Source: Thehealthsiteहर समय नींद आने का एक मुख्य कारण हाइपरसोम्निया माना जाता है। इस स्थति में व्यक्ति को रात में 7-8 घंटे सोने के बाद भी नींद आती रहती है।
Source: Thehealthsiteहर समय नींद आने के पीछे की एक वजह एनीमिया हो सकती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
Source: Thehealthsiteहर समय नींद आने की एक वजह डिप्रेशन भी हो सकता है। कई बार डिप्रेशन के कारण पीड़ित व्यक्ति रात के समय ठीक से सो नहीं पाता है।
Source: Thehealthsiteस्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों की रात में नींद पूरी नहीं हो पाती है। इसकी वजह से उन्हें कभी भी अचानक से नींद आ सकती है।
Source: Thehealthsiteफूड एलर्जी की वजह से भी आपको हर समय नींद आ सकती है। अगर आपको कुछ खाने के तुरंत बाद नींद आने लगती है, तो डॉक्टर से संपर्क करके फूड एलर्जी टेस्ट करवाएं।
Source: Thehealthsiteखराब खानपान और जंक फूड के ज्यादा सेवन से भी आपको हर समय नींद आ सकती है।
Source: Thehealthsiteडायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को हर समय नींद और थकान महसूस हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाएं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!