Tips to manage migraine: माइग्रेन वाले सिरदर्द को कम करने के 7 आसान उपाय

Migraine Relief Tips: माइग्रेन वाला सिरदर्द सीजन चेंज की वजह से बढ़ सकता है। अगर आपको भी बार-बार माइग्रेन होता है तो आप ये उपाय अपना सकते हैं।

20 Oct, 2024

Sadhna Tiwari

माइग्रेन से यूं मिलेगी राहत

माइग्रेन का दर्द गम्भीर और कई दिनों तक रहने वाला दर्द है। इस दर्द से आराम पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

अंधेरे कमरे में रहें

बल्ब की रोशनी या दिन के उजाले में माइग्रेन से आराम पाने के लिए आप किसी शांत जगह पर रहें या सो जाएं जहां अंधेरा हो। इससे आपको आराम मिलेगा

Source: Thehealthsite

ठंडे पानी की पट्टियां

अपने माथे पर ठंडे पानी में भीगा रूमाल या कोई कॉटन का कपड़ा रखें। आप ठंडे पानी से शरीर को पोंछ भी सकते हैं। इससे मसल्स को आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

एक्सरसाइज करें

माइग्रेन से परेशान लोगों को रोजाना थोड़ी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप एरोबिक्स, वॉकिंग या ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

विटामिन सप्लीमेंट्स लें

मैग्नीशियम और विटामिन बी2 जैसे कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी से भी माइग्रेन बढ़ता है। वहीं, इनकी गोलियां खाने से आराम मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

चाय-कॉफी पीएं

अच्छी, खूश्बूदार चाय या कॉफी पीने से भी माइग्रेन कम हो सकता है। पर इसे बार-बार पीने से बचें।

Source: Thehealthsite

गुड़ खाएं

माइग्रेन (Migraine) से आराम पाने के लिए आप थोड़ी मात्रा में गुड़ का सेवन भी कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

एक्यूप्रेशर

माइग्रेन बढ़ जाने पर आप अंगूठे और तर्जनी (Index finger) के बीच के स्थान को दबाकर रखें। इससे आपको आराम मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: बिना दवा के माइग्रेन को कंट्रोल करने के 8 तरीके

अगली वेब स्टोरी