पेट में कैंसर होने पर शरीर में कुछ शुरुआती लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से –
04 Dec, 2024
पेट में कैंसर होने पर व्यक्ति पेट में तेज दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है। यह दर्द आमतौर पर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है और लगातार हो सकता है।
Source: Thehealthsiteअचानक से वजन कम होना भी पेट में कैंसर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को भूख में कमी या भोजन के प्रति अरुचि का भी अनुभव हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपेट के किसी हिस्से में सूजन या कठोरता महसूस होना भी पेट में कैंसर का का लक्षण हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Source: Thehealthsiteअगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह पेट में कैंसर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में आपको गैस, खट्टी डकार, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteअत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी पेट में कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर बिना काम किए भी आप हमेशा थका-थका महसूस करते हैं, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।
Source: Thehealthsiteबार-बार उल्टी और मतली जैसा महसूस होना पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। दरअसल, ऐसा पाचन में खराबी के कारण होता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Source: Thehealthsiteभोजन निगलने में दर्द या दिक्कत महसूस होना भी पेट में कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।
Source: Thehealthsiteमल में खून आना या उसका रंग गहरा काला होना भी पेट में कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!