लिवर कैंसर या यकृत का कैंसर एक गम्भीर बीमारी है। इसका इलाज तभी संभव है जब कैंसर की पहचान शुरूआत में ही की जाए। लिवर डैमेज होने और लिवर कैंसर की शुरूआत में जो कैंसर दिखायी देते हैं उनकी पहचान समय पर हो जाने पर तुरंत इसका इलाज शुरु किया जा सकता है। यहां हम लिख रहे हैं लिवर कैंसर के कुछ शुरूआती लक्षण (Early symptoms of Liver cancer) जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
17 Apr, 2025
लिवर कैंसर के पहले स्टेज पर बहुत कम लक्षण दिखायी देते हैं। ये लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं। इसीलिए, मरीजों को इनकी तरफ काफी ध्यान देने का बाद ही पता चलता है।
Source: Thehealthsiteलिवर कैंसर का एक प्रमुख लक्षण पेट में सूजन और दर्द है।
Source: Thehealthsiteचक्कर आना, उल्टी होना और मतली जैसी परेशानियां भी लिवर कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteभूख कम लगना और कमजोरी महसूस करना भी लिवर कैंसर का लक्षण हैं।
Source: Thehealthsiteबिना किसी कारण अचानक से वजन कम होना भी लिवर कैंसर का लक्षण होता है।
Source: Thehealthsiteयूरिन का रंग बदलना, गाढ़े रंग का यूरीन बनना और यूरीन पास करते समय होने वाली तकलीफें भी लिवर कैंसर का संकेत होती हैं।
Source: Thehealthsiteपीलिया, आंखों का रंग पीला पड़ना, स्किन की रंगत पीली हो जाना भी लिवर कैंसर का संकेत है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!