ब्रेस्ट कैंसर के 8 शुरुआती लक्षण

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज कराना बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं?

31 Oct, 2024

Mishra Kishori

ब्रेस्ट या कांख में गांठ

ब्रेस्ट या बगल में किसी प्रकार की गांठ का महसूस होना ब्रेस्ट कैंसर की ओर इशारा करता है। यह दर्दरहित भी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

स्तन के आकार में बदलाव

एक ब्रेस्ट का आकार या दोनों का ही आकार आसामान्य हो जाना भी ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

लिम्फ नोड्स में सूजन

बगल या गर्दन में लिम्फ नोड्स में सूजन जैसी स्थिति भी ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

स्किन लाल होना

ब्रेस्ट के आसपास की स्किन का लाल होना भी कैंसर की ओर इशारा करता है। इस स्थिति में ब्रेस्ट के आसपास सूजन भी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

ब्रेस्ट की स्किन में बदलाव

ब्रेस्ट के आसपास की स्किन पर गड्ढे, सिकुड़न या संतरे की त्वचा जैसी बनावट भी कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

निप्पल से डिस्चार्ज

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआत होने पर निप्पल से खून या किसी और रंग का डिस्चार्ज हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ब्रेस्ट में लगातार दर्द

सामान्य हार्मोनल बदलावों के अलावा, लंबे समय तक दर्द का बना रहना भी कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

निप्पल अंदर की ओर मुड़ना

निप्पल का सामान्य दिशा से बदलकर अंदर की ओर हो जाना भी ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी