ओवेरियन कैंसर होने पर महिलाओं के शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -
24 Dec, 2024
ओवेरियन कैंसर होने की स्थिति में पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। यह दर्द रुक-रुक कर या लगातार हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Source: Thehealthsiteबार-बार पेशाब आना भी ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को पेशाब के दौरान दर्द और जलन की दिक्कत भी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteओवेरियन कैंसर होने पर पेट फूलना या पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Source: Thehealthsiteओवेरियन कैंसर होने पर मासिक धर्म में अनियमित की परेशानी हो सकती है। अगर आपको समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं या पीरियड्स अधिक दिनों तक चलते हैं, तो तुरंत किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच करवाएं।
Source: Thehealthsiteअत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।
Source: Thehealthsiteबिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक से वजन कम होना भी ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteओवेरियन कैंसर होने की स्थिति में भूख में कमी या भोजन के प्रति अरुचि जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर कम खाने के बावजूद आपको अपना पेट भरा हुआ महसूस होता है, तो इसे इग्नोर न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर की मदद लें।
Source: Thehealthsiteलंबे समय से पीठ में दर्द की समस्या होना भी ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको अक्सर पीठ में दर्द रहता है, तो एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!