लिवर खराब होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण

लिवर खराब होने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आइए, जानते हैं लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से -

15 May, 2024

priya mishra

पेट में दर्द और सूजन

लिवर खराब होने पर पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Source: Thehealthsite

पैरों और टखनों में सूजन

पैरों और टखनों में सूजन होना लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है। आपको इस तरह के लक्षण को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

यूरिन के रंग में बदलाव

लिवर खराब होने पर पेशाब के रंग में बदलाव हो सकता है। आपको पेशाब के रंग में ज्यादा पीलापन नजर आ रहा है, तो यह लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

Source: Thehealthsite

त्वचा में खुजली

त्वचा में तेज खुजली होना भी लिवर खराब होने का एक लक्षण हो सकता है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Source: Thehealthsite

उल्टी और मतली

अगर आपको अक्सर उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

Source: Thehealthsite

थकान

अच्छी डाइट और पर्याप्त आराम के बाद भी थकान महसूस होती है, तो यह लिवर डैमेज होने का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

त्वचा में पीलापन

लिवर खराब होने पर बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण त्वचा में पीलापन नजर आ सकता है। ऐसे लक्षण दिखते ही आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

नींद की कमी

अगर रात को सोते समय आपकी बार-बार नींद खुल जाती है, तो यह लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसी में आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: लिवर को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये फल

अगली वेब स्टोरी