किडनी खराब होने से पहले दिखते हैं ये 8 लक्षण

किडनी खराब होने से पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

03 Nov, 2024

priya mishra

थकान और कमजोरी

किडनी डैमेज होने पर व्यक्ति को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Source: Thehealthsite

मूत्र में बदलाव

किडनी में खराबी आने पर मूत्र में बदलाव दिखाई दे सकते हैं। पेशाब का रंग गहरा होना, झाग आना या मात्रा में बदलाव होना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन

जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं। इसके कारण पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन आ सकती है।

Source: Thehealthsite

त्वचा पर खुजली और ड्राइनेस

त्वचा में ज्यादा खुजली और रूखापन होना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, ऐसा रक्त में विषाक्त पदार्थों की अधिकता के कारण होता है।

Source: Thehealthsite

जी मिचलाना और उल्टी

सुबह उठते ही उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस होना भी किडनी फेलियर का संकेत हो सकता है। ऐसा शरीर में टॉक्सिंस का स्तर बढ़ने के कारण होता है।

Source: Thehealthsite

भूख न लगना

किडनी में खराबी के कारण पाचन तंत्र पर भी प्रभाव पड़ता है। इसके कारण व्यक्ति को भूख कम लगती है और वजन कम होने लगता है।

Source: Thehealthsite

पैर ठंडे रहना

अगर आपके पैरों के तलवे हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।

Source: Thehealthsite

सांस लेने में कठिनाई

किडनी खराब होने की स्थिति में सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: किडनी पेशेंट भूलकर भी न खाएं ये 10 चीज

अगली वेब स्टोरी