ज्यादा चाय पीने से होती हैं ये 7 हेल्थ प्रॉब्लम्स

चाय ताजगी देने वाली आदत मानी जाती है, लेकिन अगर इसे अधिक मात्रा में पीने की आदत बनाया जाए तो कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं।

04 Feb, 2025

Vishal Giri

नींद में खलल

चाय में कैफीन होता है, जो शरीर को उत्तेजित करता है और नींद में खलल डाल सकता है, अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं, तो यह आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।

Source: Thehealthsite

पेट की समस्याएं

चाय ज्यादा पीने से पेट में एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है, इससे पेट में जलन और उल्टी जैसा अहसास हो सकता है,खासकर खाली पेट पर चाय पीने से।

Source: Thehealthsite

हड्डियों की कमजोरी

चाय में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को कम कर सकता है, यदि अधिक चाय का सेवन किया जाए तो यह हड्डियों को कमजोर कर सकता है।

Source: Thehealthsite

ब्लड प्रेशर में वृद्धि

चाय में कैफीन होता है, ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, यदि ज्यादा चाय पीने की आदत हो, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।

Source: Thehealthsite

दांतों की समस्याएं

चाय में टैनिन्स होते हैं जो दांतों पर दाग बना सकते हैं और लंबी अवधि में दांतों की रंगत को खराब कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

किडनी की समस्या

अधिक मात्रा में चाय पीने से शरीर में कैफीन की अधिकता हो सकती है, जो किडनी पर दबाव डाल सकती है, यह किडनी की पथरी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

Source: Thehealthsite

कैंसर का जोखिम

कुछ अध्ययनों में यह पाया गया है कि चाय में पाए जाने वाले तत्व जैसे टैनिन और कैफीन लंबे समय तक अधिक सेवन से कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सुबह उठते ही पी लेते हैं चाय तो ये 7 बीमारियां कभी ना होंगी दूर

अगली वेब स्टोरी