Dengue ke Types: डेंगू एक मच्छर जनित रोग है, जो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह डेंगू वायरस से संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से जानते हैं इसके प्रकार और लक्षण-
30 Apr, 2025
यह डेंगू के सबसे सामान्य प्रकार में से एक है। इसमें व्यक्ति घर पर ही आसानी से ठीक हो जाता है। इसमें व्यक्ति को 5-7 दिनों तक बुखार रहता है। इतना ही नहीं, कुछ मरीजों को कोई लक्षण नजर नहीं आता है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं होती है।
Source: Thehealthsiteतेज बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, गले में दर्द होना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं। इनके अलावा, स्किन पर रैशेज, जोड़ों में दर्द और भूख न लगना जैसे लक्षणों का अनुभव भी हो सकता है।
Source: Thehealthsiteयह भी डेंगू बुखार का एक प्रकार है। इसमें व्यक्ति को रक्त धमनियों में रक्तस्त्राव शुरू हो जाता है। यह बेहद खरतनाक हो सकता है। इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट करवाते हैं।
Source: Thehealthsiteनाक से खून आना, मसूढ़ों से खून निकलना, पेशाब में खून आना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा, उल्टी में खून और त्वचा पर निशान भी नजर आ सकते हैं।
Source: Thehealthsiteयह डेंगू का एक बढ़ा हुआ रूप होता है। इसमें डेंगू दूसरी या तीसरी स्टेज पर हता है। इस स्थिति में बुखार कई दिनों तक रह सकता है। इसमें व्यक्ति को शरीर में तेज दर्द का अनुभव होता है।
Source: Thehealthsiteठंड लगना, तेज बुखार, बेचैनी, बेहोशी होंठों का नीला पड़ना इसके लक्षण हो सकते हैं। इनके अलावा, हृदय गति कभी तेज कभी धीरे होना, ब्लड प्रेशर कम होना और त्वचा पर रैशेज इन लक्षणों का अनुभव भी हो सकता है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!