डेंगू के 7 लक्षण क्या हैं?

Dengue ke Lakshan: डेंगू एक मच्छर जनित रोग है, जो एडिट एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। डेंगू जानलेवा भी हो सकता है। डेंगू होने पर आपको इन लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

16 May, 2025

Anju Rawat

तेज बुखार

डेंगू होने पर आपको तेज बुखार आ सकता है। डेंगू में शरीर का तापमान बढ़ सकता है। अगर आपको बुखार हो, तो डेंगू की जांच जरूर करवाएं।

Source: Thehealthsite

सिरदर्द

डेंगू वायरस के संपर्क में आने से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से आपको गंभीर सिरदर्द हो सकता है। इस संकेत को नजरअंदाज न करें।

Source: Thehealthsite

जोड़ों में दर्द

डेंगू बुखार होने पर जोड़ों में दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द हो, तो इस संकेत को अनदेखा न करें और डेंगू की जांच जरूर करवाएं।

Source: Thehealthsite

त्वचा पर लाल चकत्ते

डेंगू होने पर त्वचा पर भी रैशेज नजर आने लगते हैं। त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति को सामान्य न समझें।

Source: Thehealthsite

थकान और कमजोरी

डेंगू में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इससे आपको थकान और कमजोरी हो सकती है। इस स्थिति में आपको प्रॉपर डाइट की जरूरत होती है।

Source: Thehealthsite

उल्टी और दस्त

डेंगू की वजह से आपको उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जी मिचलाना भी डेंगू का एक लक्षण हो सकता है।

Source: Thehealthsite

आंखों के पीछे दर्द होना

डेंगू होने पर आपको आंखों के पीछे भी दर्द हो सकता है। यह समस्या आम नहीं है। इसलिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: 3 तरह के डेंगू फीवर और उनके लक्षण

अगली वेब स्टोरी