बार-बार सिर में दर्द होने का क्या कारण है

माइग्रेन के अलावा कई अन्य ऐसे कारण होते हैं, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द हो सकता है। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में-

22 Sep, 2023

Kishori Mishra

साइनस

साइनस सिरदर्द होने के सबसे आम कारणों में से एक है। इसकी वजह से आखें, गाल, माथे और नाक के ऊपरी हिस्से में सूजन और तेज दर्द होने लगता है।

Source: Thehealthsite

हिडाइट्रेशन

शरीर में तरल पदार्थों की कमी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से सिरदर्द बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

वर्कआउट

कुछ लोग जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करते हैं, जो कई बार सिरदर्द का कारण बन सकता है।

Source: Thehealthsite

भूख

जब आप भूखे होते हैं तो आपको सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। खासतौर पर जब आपके भोजन के बीच में काफी लंबा अंतराल होता है।

Source: Thehealthsite

निकोटीन

निकोटीन का अत्यधिक उपयोग करने से सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से अगर आप सिगरेट, सिगार, ई-सिगरेट और तंबाकू जैसी चीजों का सेवन करते हैं, तो सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पीटीएसडी

सिर पर चोट लगने के दो से तीन दिन बाद सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में कभी-कभी तेज थकान, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, चक्कर आना लक्षण भी शामिल है।

Source: Thehealthsite

दवा का अधिक सेवन

अगर आप बिना वजह छोटी-छोटी समस्याओं पर दवाओं का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से तेज सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

हार्मोनल मुद्दे

मेनोपॉज, मासिक धर्म, गर्भावस्था जैसी हार्मोन स्थितियों में भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी