महिलाओं में शुगर बढ़ने के 9 आम लक्षण?

महिलाओं में शुगर बढ़ने के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं जो अक्सर अनदेखे रह सकते हैं, इन लक्षणों को समय रहते पहचानना महत्वपूर्ण होता है, ताकि सही समय पर इलाज किया जा सके और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके

04 Dec, 2024

Vishal Giri

बार बार पेशाब आना

शुगर के उच्च स्तर के कारण गुर्दे अतिरिक्त शुगर को शरीर से बाहर निकालने के लिए अधिक मूत्र का उत्पादन करते हैं, जिससे बार-बार पेशाब आना होता है।

Source: Thehealthsite

ज्यादा प्यास लगना

जब रक्त में शुगर का स्तर बढ़ता है, तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है, इसके कारण महिलाओं को सामान्य से ज्यादा प्यास लगने लगती है।

Source: Thehealthsite

ज्यादा भूख लगना

शुगर के उच्च स्तर के कारण शरीर की कोशिकाओं में पर्याप्त ऊर्जा नहीं पहुंच पाती, जिससे व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है, भले ही वे खाना खा चुके हों।

Source: Thehealthsite

वजन कम होना

बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन का बढ़ना या घटना भी मधुमेह का संकेत हो सकता है, शरीर को ठीक से ऊर्जा प्राप्त नहीं होती, जिससे वजन में बदलाव आ सकता है।

Source: Thehealthsite

थकान महसूस होना

शुगर का स्तर असंतुलित होने पर शरीर को ऊर्जा मिलने में मुश्किल होती है, जिससे लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है।

Source: Thehealthsite

नजर धुंधली होना

शुगर का उच्च स्तर आंखों के लेंस पर असर डाल सकता है, जिससे दृष्टि धुंधली हो सकती है, यह एक गंभीर लक्षण है और समय रहते इलाज किया जाना चाहिए।

Source: Thehealthsite

चोट लगने पर जख्म जल्दी ठीक ना होना

मधुमेह के कारण शरीर की प्राकृतिक हीलिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे घावों, कटने-फटने या चोटों का भरना धीमा हो जाता है।

Source: Thehealthsite

हाथों और पैरों झनझनाहट

शुगर बढ़ने से तंत्रिका तंतु प्रभावित हो सकते हैं, जिससे हाथों और पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या दर्द का अनुभव हो सकता है।

Source: Thehealthsite

इंफेक्शन होना

मधुमेह के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है, जिससे त्वचा पर संक्रमण, फंगल इन्फेक्शन, और घावों का ठीक न होना आम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: डायबिटिज मरीजों के लिए रामबाण है यह सफेद चीज

अगली वेब स्टोरी