कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कहां दर्द होता है?

जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। यहां कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर होने वाले दर्द और लक्षणों के बारे में बताए जा रहे हैं।

13 Jan, 2025

Vishal Giri

सीने में दर्द का होना

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से ब्लड वेसल्स में रुकावट हो सकती है, जिसके कारण सीने में दर्द हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पैरों में दर्द का होना

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पैरों की रक्त वाहिकाओं में रुकावट हो, तो इससे पैरों में दर्द या ऐंठन हो सकती है, यह दर्द अक्सर चलने या खड़े होने पर बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

सिरदर्द का होना

Source: Thehealthsite

पीठ में दर्द

उच्च कोलेस्ट्रॉल और आर्टरी ब्लॉकेज के कारण पीठ में भी दर्द हो सकता है, क्योंकि ब्लड का प्रवाह अच्छे से नहीं हो पाता, यह दर्द सामान्य तौर पर हल्का या तीव्र हो सकता है।

Source: Thehealthsite

गर्दन में दर्द

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण गले में ब्लड प्रवाह बाधित हो तो गर्दन में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है, इस स्थिति को सर्वाइकल आर्टरी डिजीज कहा जाता है।

Source: Thehealthsite

कंधे और बांह में दर्द

कभी-कभी, कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय तक खून पहुंचाने वाली धमनियों में रुकावट हो सकती है, जिससे कंधे, बांह या पीठ में दर्द महसूस हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पेट में दर्द

आर्टरी ब्लॉकेज के कारण पेट के अंगों तक खून का प्रवाह कम हो, तो पेट में दर्द हो सकता है, जिसे मेसेंटेरिक इस्कीमिया कहा जाता है।

Source: Thehealthsite

जोड़ों में दर्द

उच्च कोलेस्ट्रॉल और आर्थराइटिस जैसे समस्याएं भी जोड़ो में दर्द का कारण बन सकती हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सलाद में खाई जाने वाली ये सब्जियां करेंगी बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

अगली वेब स्टोरी