पीरियड देर से आने के 8 कारण

महिलाओं में पीरियड्स लेट से आने या मिस होने की सबसे बड़ी वजह प्रेग्नेंसी मानी जाती है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के अलावा भी कई वजहों से पीरियड्स लेट हो सकते हैं। आइए, जानते हैं पीरियड्स में देरी के क्या कारण हो सकते हैं -

09 May, 2024

priya mishra

वजन में बदलाव

वजन में बदलाव की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। अगर अचानक से वजन बढ़ता है या घटता है, तो इसकी वजह से पीरियड में देरी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

तनाव

पीरियड्स आने में देरी का एक कारण तनाव भी हो सकता है। अत्यधिक तनाव के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोन का स्तर भी गड़बड़ा जाता है। इसकी वजह से पीरियड्स लेट हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

थायराइड

पीरियड्स में देरी होने के पीछे थायराइड भी कारण हो सकता है। अगर आपके पीरियड्स इर्रेगुलर हैं, तो आपको अपना थायराइड लेवल चेक करवाना चाहिए।

Source: Thehealthsite

ब्रेस्टफीडिंग

ब्रेस्टफीडिंग के कारण भी पीरियड आने में देरी हो सकती है। जो महिलाएं अपने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, उन्हें लेट पीरियड की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पीसीओएस

पीसीओएस के कारण भी पीरियड्स में देरी हो सकती है। जो महिलाएं पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम से जूझ रही हैं, उन्हें लेट पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Source: Thehealthsite

बहुत अधिक एक्सरसाइज करना

स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। लेकिन बहुत अधिक एक्सरसाइज करने की वजह से भी आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करना

जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं, उन्हें भी कभी-कभी लेट पीरियड की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

एनीमिया

एनीमिया के कारण भी पीरियड्स में देरी हो सकती है। अगर आपको समय पर पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो अपने हीमोग्लोबिन लेवल की जांच करवाएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: प्रेगनेंसी ही नहीं इन वजहों से भी लेट होते हैं पीरियड्स

अगली वेब स्टोरी