इन 8 कारणों से होते हैं मुंहासे

कुछ लोग एक्ने या कहें कि मुंहासे से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं, लेकिन समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है। आइए, हम बताते हैं इसका कारण।

16 Feb, 2023

Pallavi

चेहरे पर एक्ने

चेहरे पर एक्ने की समस्या आज कल हर किसी को हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका कारण क्या है।

Source: Thehealthsite

हार्मोनल गड़बड़ियों के कारण

जब प्यूबर्टी के कारण लड़के और लड़ियों में एंड्रोजन हार्मोन बढ़ जाता है, तो सीबम प्रोडक्शन होने लगता है और एक्ने का कारण बनता है।

Source: Thehealthsite

ज्यादा ऑयली चीजों के सेवन से

जब आप ज्यादा ऑयली चीजों को खाते हैं तो इससे स्किन में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ जाता है जिससे एक्ने की समस्या होने लगती है।

Source: Thehealthsite

डेयरी प्रोडक्ट्स के ज्यादा सेवन से

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और मक्खन आदि का ज्यादा सेवन स्किन में ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और एक्ने का कारण बनते हैं।

Source: Thehealthsite

खराब स्किन केयर रूटीन के कारण

खराब स्किन केयर रूटीन के कारण भी एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपना स्किन केयर रूटीन सही करें।

Source: Thehealthsite

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के कारण

मेकअप, मॉइस्चराइजिंग क्रीम, लोशन जिनमें रोमछिद्रों को बंद करने वाले सल्फेट होते हैं, ये सभी स्किन पर एक्ने का कारण बनते हैं।

Source: Thehealthsite

धूप और धूल से

सनबर्न से आपकी त्वचा रूखी हो जाती है और अधिक तेल का उत्पादन शुरू हो जाता है। ये अत्यधिक तेल से मुंहासे ज्यादा होते हैं।

Source: Thehealthsite

खराब ब्लड सर्कुलेशन से

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण भी आपको एक्ने की समस्या हो सकती है। इससे टॉक्सिन ज्यादा हो जाते हैं और पिंपल्स बढ़ने लगते हैं।

Source: Thehealthsite

स्ट्रेस के कारण

मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तनाव सीधे कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन के स्तर को प्रभावित करते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ने लगते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: इन 8 कारणों से होते हैं मुंहासे

अगली वेब स्टोरी