विटामिन-डी की कमी को ठीक करने के लिए धूप में बैठना एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। जानिए किस वक्त धूप में बैठने से विटामिन-डी भरपूर मात्रा में मिलता है।
25 Oct, 2023
यदि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो गई है तो इसे ठीक करने के लिए धूप में बैठना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
Source: Thehealthsiteशरीर में विटामिन-डी की कमी का असर हमारी पूरी सेहत पर देखने को मिलता है। इसके कारण हमारी हड्डियां, दांत, मांसपेशियां कमजोर हो जाते हैं और हमारी इम्यूनिटी पर भी बुरा असर पड़ता है।
Source: Thehealthsiteविटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह के आर्टिफीशियल उपाय बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन धूप इसका नेचुरल और सबसे बेहतरीन उपाय है।
Source: Thehealthsiteविटामिन-डी लेने के लिए सुबह 8-10 बजे की धूप सबसे बेस्ट मानी जाती है।
Source: Thehealthsiteयदि आप धूप का पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप सुबह 10 बजे से पहले कम से कम 15-20 मिनट के लिए धूप में बैठें।
Source: Thehealthsiteइस समय ली गई धूप आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी को बहुत तेजी से पूरा कर सकती है।
Source: Thehealthsiteसुबह धूप लेने के दौरान आप अपने चेहरे को कवर रख सकते हैं।
Source: Thehealthsiteधूप लेते समय इस बात का ख्याल रखें कि आपके शरीर के अधिकतम हिस्से पर धूप पड़े। इसके लिए आप कम से कम और हल्के कपड़े पहनकर धूप में बैठें।
Source: Thehealthsiteयदि आप सुबह के समय धूप नहीं ले सकते हैं तो शाम 5 बजे के बाद भी धूप में बैठ सकते हैं।
Source: Thehealthsiteधूप में बैठने से पहले आप 1-2 गिलास पानी जरूर पी लें। जिससे आपका शरीर हाइड्रेट बना रहे।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!