माइग्रेन ठीक करने के 8 आसान तरीके

जब किसी को माइग्रेन होता है तो उस व्यक्ति के आधे सिर में दर्द रहता है और रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत होती है। इससे आराम पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू तरीके बता रहे हैं।

21 Mar, 2025

Himank

आराम करें

माइग्रेन का दर्द होने पर शांत, अंधेरे और ठंडे कमरे में लेटने से आराम मिलता है। आराम करने से तनाव कम होता है और सिरदर्द में जल्द आराम होता है।

Source: Thehealthsite

पूरी नींद लें

रोजाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए जिससे शरीर रिलैक्स होता है। सोने और जागने का समय तय होना चाहिए।

Source: Thehealthsite

पानी पिएं

पानी की कमी से माइग्रेन का दर्द हो सकता है। दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। गर्मियों में जूस या नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है।

Source: Thehealthsite

योगा करें

तनाव के कारण माइग्रेन का दर्द बढ़ जाता है। आपको रोजाना 15 से 20 मिनट योग करना चाहिए। माइग्रेन के दर्द के लिए डीप ब्रीदिंग सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज होती है।

Source: Thehealthsite

अच्छी डाइट लें

अच्छा आहार ले जैसे - फल, सलाद आदि। ताली भुनी चीजों से दूरी बनाए और मैग्नीशियम भरपूर्ण चीजें खाए जैसे- केला, बदाम, पलक आदि।

Source: Thehealthsite

ठंडा कपड़ा रखें

सिरदर्द होने पर माथे या आंखों पर ठंडा कपड़ा रखने से सूजन और दर्द कम होती है। जल्द आराम पाने के लिए 10 से 15 मिनट के लिए बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर लगाने से आराम मिलता हैं।

Source: Thehealthsite

चाय या कॉफी पिएं

माइग्रेन का दर्द होने पर चाय या कॉफी पीने से आराम मिलता है लेकिन इसका अधिक सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है।

Source: Thehealthsite

डॉक्टर से मिलें

ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह लें और सही दवा खाएं। पेनकिलर या माइग्रेन स्पेसिफिक दवा ही खाए। बार बार माइग्रेन होने पर जांच करवाएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: हर रोज सिर में दर्द होने के 8 कारण

अगली वेब स्टोरी