कई माता-पिता ऐसे भी होते हैं जिन्हें लगता है बच्चों को चाय पिलाने से बच्चे मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे। लेकिन चाय पीने से बच्चों को कई नुकसान हो सकते हैं।
16 Jan, 2025
चाय में कैफीन होता है, जो बच्चों के नींद के पैटर्न को प्रभावित कर सकता है।
Source: Thehealthsiteचाय में मौजूद टैनिन पेट के लिए हानिकारक हो सकता है, इससे बच्चों को अपच, गैस, पेट में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteचाय में टैनिन आयरन के अवशोषण को कम करता है, जिससे बच्चों में आयरन की कमी हो सकती है, और इससे एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteचाय में मौजूद चीनी और अम्लीय तत्व दांतों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे दांतों में सड़न, कैविटी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteकैफीन के अत्यधिक सेवन से बच्चों की मेमोरी पावर और ध्यान पर खराब प्रभाव पड़ सकता है, जिससे उनकी पढ़ाई और मानसिक विकास में समस्या हो सकती है।
Source: Thehealthsiteचाय में मौजूद कैफीन बच्चों को अत्यधिक ऊर्जा दे सकता है, जिससे वे बेचैन हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteयदि चाय में चीनी डाली जाती है, तो इसका नियमित सेवन बच्चों को मोटापे और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!