सर्दियों में बढ़ जाता है फेफड़ों की इन 7 बीमारियों का जोखिम

Lung Diseases in Winters: सर्दियों में फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। लेकिन, सर्दियों में फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के नए मामले भी बढ़ जाते हैं।

22 Jan, 2025

Anju Rawat

अस्थमा

अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी एक आम समस्या है। सर्दियों में अस्थमा के नए मामलों की संख्या बढ़ जाती है। वहीं, जिन लोगों को पहले से अस्थमा है, उनकी दिक्कतें बढ़ जाती है। इस मौसम में अस्थमा रोगियों में सांस की तकलीफ बढ़ सकती है।

Source: Thehealthsite

ब्रोंकाइटिस

सर्दियों में ब्रोंकाइटिस के मामले बढ़ सकते हैं। यह फेफड़ों की एक खतरनाक स्थिति है। पुराने रोगियों को ठंड में ज्यादा दिक्कत हो सकती है। खांसी के साथ बगलम, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश और छाती में जकड़न ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं।

Source: Thehealthsite

सीओपीडी

सीओपीडी फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है। इसमें सांस की नली और वायुमार्ग संकुचित हो जाते हैं। सर्दियों में इस बीमारी का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ, बलगम निकलना और बंद नाक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

इन्फ्लुएंजा

सर्दी के दिनों में इन्फ्लुएंजा होने का खतरा भी तेजी से बढ़ता है। मांसपेशियों में दर्द, सूखी खांसी, नाक बहना, बुखार और गले में खराश इसके लक्षण होते हैं। यह समस्या 3 से 7 दिनों तक रह सकती है।

Source: Thehealthsite

निमोनिया

सर्दियों में निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, इस मौसम में बच्चे निमोनिया से ज्यादा प्रभावित होते हैं। सांस लेने में मुश्किल, बुखार और सांस चढ़ना निमोनिया के आम लक्षण होते हैं।

Source: Thehealthsite

रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV)

सर्दियों में आरसीवी का जोखिम भी बढ़ जाता है। यह आमतौर पर हल्के सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से शुरू होता है। यह बीमारी वयस्कों और बच्चों, किसी को भी हो सकती है। इसके लक्षण वायरस के संपर्क में आने के लगभग 4 से 6 दिन बाद दिखाई देते हैं।

Source: Thehealthsite

स्ट्रेप थ्रोट

सर्दियों में स्ट्रेप थ्रोट भी हो सकता है। यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है। इसकी वजह से गले में खराश और सूजन की समस्या हो सकती है। इसका इलाज एंटीबायोटिक के साथ किया जाता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी