पेट में सूजन होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण

पेट में सूजन की स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में सूजन के क्या लक्षण हैं?

03 May, 2024

Kishori Mishra

डकार और उबकाई

पेट में सूजन की स्थिति में मरीजों को बार-बार डकार और उबकाई जैसा महसूस होता है।

Source: Thehealthsite

मतली और उल्टी

अगर आपको बिना वजह उल्टी और मतली जैसा अनुभव हो रहा है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लें। यह संकेत पेट में सूजन के हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पेट भरा हुआ महसूस होना

बिना खाए अगर पेट अक्सर भरा-भरा सा रहता है, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की मदद लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार हो सके।

Source: Thehealthsite

पेट में उभार या फूला हुआ महसूस होना

पेट में उभार या फिर पेट फूला-फूला सा रहना भी पेट में सूजन की ओर इशारा करता है।

Source: Thehealthsite

तेज पेट दर्द

पेट में सूजन होने की स्थिति में पेट दर्द की शिकायत होना काफी कॉमन है। ऐसे लक्षण लंबे समय तक दिखने पर फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

Source: Thehealthsite

बेहोशी या सांस लेने में कठिनाई

बेहोशी या फिर सांस लेने में तकलीफ जैसे संकेत भी पेट में सूजन की ओर इशारा कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

मल या उल्टी में खून आना

पेट में सूजन होने पर कुछ लोगों को मल या उल्टी होने के दौरान खून भी आने लगता है। ऐसे लक्षण काफी गंभीर हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पसीना आना

शरीर में काफी ज्यादा पसीना आना भी पेट में सूजन की ओर इशारा कर सकता है। इस तरह के संकेतों को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी