किडनी खराब होने से पहले दिखते हैं ये 9 संकेत

किडनी पूरी तरह से काम करना बंद करने से पहले ही कुछ ऐसे संकेत देने लग जाती है, जो बताते हैं कि आपकी किडनी जल्द ही खराब हो सकती है।

04 Nov, 2022

Mukesh Sharma

शरीर के एक तरफ दर्द

शरीर के एक हिस्से में खासतौर पर पीठ के पास दर्द होना किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत देता है।

Source: Thehealthsite

पेशाब में झाग

अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो पेशाब में झाग बनने लगती है।

Source: Thehealthsite

जी मिचलाना व उल्टी

किडनी प्रभावित होने पर खून में यूरीमिया जमा होने लगता है, जिससे जी मिचलाना और उल्टी आती है

Source: Thehealthsite

थकान व कमजोरी

किडनी ठीक से काम न कर पाने पर आपको थकान व कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

Source: Thehealthsite

सांस लेने में दिक्कत होना

शरीर में ज्यादा पानी जमा होने पर वह फेफड़ों में जाने लगता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है।

Source: Thehealthsite

मुंह से बदबू आना

किडनी खराब होने पर मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जिससे मुंह से बदबू आने लग सकती है।

Source: Thehealthsite

खाने का स्वाद बदलना

अगर आपको खाने से धातु यानी मेटल जैसा स्वाद आ रहा है, तो आपको किडनी की जांच करवा लेनी चाहिए।

Source: Thehealthsite

चेहरे पर सूजन आना

किडनी ठीक से काम न कर पाने पर पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे चेहरे में सूजन आ सकती है।

Source: Thehealthsite

हाथों-पैरों मे सूजन

किडनी अगर अतिरिक्त पानी शरीर से निकाल नहीं रहा है, तो हाथों-पैरों में सूजन आ सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: किडनी में थोड़ी भी खराबी हुई तो तुरंत दिखेंगे ये 8 लक्षण

अगली वेब स्टोरी